फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jurnalists has given demand letter to Tahsildar

पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Jurnalists has given demand letter  to Tahsildar
पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। तहसील में बुधवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की महराजगंज इकाई ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रहे पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा है कि प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल में ही बलिया में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक मामले को प्रकाशित करने वाले दो पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कलम के सिपाहियों का मुंह बंद करने और हाथ बांधने की कोशिश के साथ पत्रकारिता का गला घोंटने का काम किया जा रहा है। इस कृत्य से पूरे प्रदेश के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नकल माफियाओं के कृत्य की जांच एवं पेपर लीक मामले में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस हो। बलिया जनपद के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों की भूमिका की न्यायिक जांच कराई जाए व जांच परिणाम आने तक उन्हें निलंबित रखा जाए। प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। विभिन्न समाचार पत्रों व मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों को शासन स्तर से सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार आयोग का गठन करके उसमें मान्यता प्राप्त सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस दौरान पुनीत मिश्रा, रवि सिंह, प्रदीप गौड़, देवेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed