फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jurmana of 4.30 lakh rupees

Maharajganj News: खेत में न जलाएं पराली, प्रशासन हुआ सख्त

Wed, 30 Nov 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
jurmana of 4.30 lakh rupees
खेत में न जलाएं पराली, प्रशासन हुआ सख्त
विज्ञापन

- पराली जलाने वाले किसानों पर अब तक 4.30 लाख रुपये जुर्माना लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसान खेत में पराली न जलाएं। इससे होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरुक किया जा रहा है, इसके बाद भी किसान खेत में पराली जला रहे हैं। पराली जलाने पर तहसील प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। अब तक तहसील प्रशासन की ओर से किसानों पर 4.30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले 22 कर्मचारियों को चिन्हित कर नोटिस दिया गया है।
सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने बताया कि किसान अपने खेत में पराली न जलाएं, इससे खेत की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। क्योंकि, मिट्टी में जो मित्र कीट होते हैं, वह नष्ट हो जाते हैं। जिससे पैदावार प्रभावित होती है। किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सभी क्षेत्र के लेखपाल कानूनगो व तहसील के सभी कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। जिससे पराली जलाने से किसानों को रोका जा सके।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के 581 किसानों को पराली जलाते पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। 30 किसानों पर शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। सात कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सभी लेखपाल क्षेत्र में भ्रमण कर पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरुक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed