{"_id":"62eac1b077fcfe136473054a","slug":"juloos-will-reveals-on-traditional-way-maharajganj-news-gkp4459462162","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत मार्ग से ही निकलेगा ताजिया जुलूस : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत मार्ग से ही निकलेगा ताजिया जुलूस : सीओ
विज्ञापन
मोहर्रम पर्व को लेकर ठूठीबारी कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक करते कोतवाल।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
परंपरागत मार्ग से ही निकलेगा ताजिया जुलूस : सीओ
फरेंदा/ठूठीबारी। ताजिया जुलूस को लेकर कोई नया मार्ग नहीं बनेगा। परंपरागत मार्गो का ही इस्तेमाल किया जाएगा। मार्ग परिवर्तन जरूरी है तो एसडीएम की अनुमति होनी चाहिए। ताजिया का आकार सामान्य होगा। यह बातें फरेंदा व पुरंदरपुर में ताजियादारों के साथ आयोजित पीस कमेटी के बैठक के दौरान सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने कही।
सीओ ने कहा कि ताजिया बड़ा होने पर बिजली से खतरा बना रहता है। परिस्थितियों को देखकर ही ताजिया का निर्माण कराएं। जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत किसी को न हो। तेज आवाज में डीजे नहीं बजाएं। जूलूस के दौरान नुकीले अस्त्रों का प्रदर्शन कतई नहीं होगा। अखाड़ा के लोग सीमित प्रदर्शन कर सकते हैं। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें।
एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने कहा घर के किशोरों के मोबाइल की निगरानी करते रहें, जिससे वह किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट न कर सकें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठूठीबारी कोतवाली परिसर में बुधवार को शांति कमेटी की बैठक हुई। कोतवाल जेपी सिंह ने कहा कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं करनी है।