फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JSP left NCP, alliance with Oli

जसपा ने छोड़ा एनसीपी का साथ, ओली से हुआ गठबंधन

Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
JSP left NCP, alliance with Oli
जसपा ने छोड़ा एनसीपी का साथ, ओली से हुआ गठबंधन
विज्ञापन

भैरहवां। नेपाल में गठबंधन का खेल शुरू हो गया है। नेपाली जनता, खासकर मधेशियों की यह धारणा सच होती दिख रही है कि मधेशी दल वहीं रह सकते हैं जहां सत्ता हो। नेपाल में अभी नेपाली कांग्रेस की सरकार है, जिसमें जनता समाज पार्टी सहभागी है। सीटों के बंटवारे में बात नहीं बनी तो मधेश के इस दल ने एमाले अर्थात पूर्व पीएम ओली से हाथ मिला लिया।
नेपाल राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि चुनाव की घोषणा होते ही चीनी कम्युनिस्ट नेताओं के काठमांडू दौरे का यह परिणाम है जिसका मकसद अपेक्षाकृत भारत समर्थक दल को चुनाव में कमजोर करना है। जनता समाज पार्टी इसके पहले ओली सरकार में भागीदार रहा है। सीपीएन-यूएमएल और जनता समाजवादी पार्टी ने कुछ क्षेत्रों में चुनावी तालमेल हासिल किया है।
विज्ञापन

यूएमएल महासचिव शंकर पोखरेल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि दोनों पार्टियों के बीच चुनावी तालमेल हो गया है। यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और जेएसपी अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के मुताबिक जसपा को प्रतिनिधि सभा में 17 और प्रांतीय विधानसभा में 42 सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed