फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Journey to Prayagraj became difficult due to cancellation of Bapudham Express

Maharajganj News: बापूधाम एक्सप्रेस निरस्त होने से मुश्किल हुआ प्रयागराज का सफर

Sat, 07 Dec 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 07 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Journey to Prayagraj became difficult due to cancellation of Bapudham Express
सिसवा बाजार। रेलवे ने कोहरे के कारण मुजफ्फरपुर से प्रयागराज तक दो दिन चलने वाली 12537,38 बापूधाम का परिचालन आठ जनवरी तक निरस्त कर दिया है। इससे प्रयागराज तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने रेल मंत्री से बंद गाड़ियों के चलाए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन मुजफ्फरपुर से प्रयागराज तक चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस की परिचालन बुधवार से आठ जनवरी तक बंद हो गई है यात्रा करने वाले यात्री इस गाड़ी को बंद होने से काफी परेशान हैं। इस गाड़ी का परिचालन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। हरपुर पकड़ी निवासी प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रयागराज की यात्रा के लिए यही एक सीधी गाड़ी है जिससे न्यायालय जाने वालों के लिए सुविधाजनक है, अब इस गाड़ी के बंद होने से यात्रा की कठिनाई बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामसभा पिपरिया के आशिक अली ने बताया कि बापूधाम एक्सप्रेस से वाराणसी की यात्रा करना बहुत सुगम है, व्यापरियों, छात्रों को अपनी यात्रा में गाड़ियों को बदलना नहीं पड़ता है। इस गाड़ी का परिचालन पुनः शुरू होनी चाहिए इस गाड़ी को बंद करना यात्रियों के हित में नहीं हैं। सिसवा निवासी तारकेश्वर वर्मा का कहना है कि बनारस बीएचयू में मरीजों के इलाज के लिए सीधा साधन था आराम से मरीज मुजफ्फरपुर से प्रयागराज तक किसी भी स्टेशन से बैठता था, बनारस में अपना इलाज करा कर पुनः आ जाता था। कपड़ा व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बनारसी कपड़ा व्यवसायियों के लिए बापूधाम सबसे अच्छी गाड़ी है व्यापारी अपनी खरीदारी के लिए आवागामन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed