{"_id":"61eaf79b177ee10ce06ef6b4","slug":"jile-mein-phir-104-log-mile-korona-pojitiv-maharajganj-news-gkp424496956","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर 104 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर 104 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सक्रिय केस की संख्या पहुंची 290, अब तक मृतकों की संख्या हुई 142
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 104 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। प्रत्येक दिन केस मिलने से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब एक्टिव केस 290 पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है। जिले में
अब तक कुल केस 13 हजार 65 हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 142 हो चुकी है। 12,633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 290 केस सक्रिय हैं। जांच के लिए 1473 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। एक संक्रमित व्यक्ति केएमसी डिजिटल अस्पताल में भर्ती है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मास्क ऐसा हो, जिसमें नाक, मुंह और ठुड्डी सही ढंग से कवर हो। मास्क पहनने के बाद चेहरे और मास्क के बीच ज्यादा गैप न हो। सांस लेते समय हवा मास्क से गुजरनी चाहिए तथा सांस लेने में दिक्कत न हो। मास्क पहनने के बाद बार-बार मास्क को हाथों से ठीक न करें। मास्क उतारने के बाद 20 सेकंड तक अच्छी तरह साबुन से हाथ धोने चाहिए।