फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jila panchayat adhyksh will elect today

ताज किसके सिर, फैसला आज

Thu, 07 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 07 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर होगा। इसका फैसला गुरुवार को आ जाएगा। अध्यक्ष चुनाव के लिए सिर्फ दो प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से यहां दिलचस्प मुकाबला हो गया है। दोनों पार्टियों के बड़े नेता अंत समय तक कोई चूक नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक डीएम कोर्ट के कक्ष संख्या में 16 होगा। चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं से कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनात की गई है। चुनाव में भाजपा से प्रभुदयाल और सपा से जितेंद्र यादव आमने-सामने हैं। भाजपा से जहां सांसद पंकज चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं, सपा से राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह और पूर्व सांसद अखिलेश सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जिले में कुल 49 जिला पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। उसके बाद विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की प्रोफाइल

भाजपा के प्रभुदयाल मूल रूप से सिसवा विधानसभा के रामपुर निवासी हैं। एमए तक पढ़ाई करने वाले प्रभुदयाल का कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। अपने कुशल व्यवहार के चलते ही वह पहली बार वार्ड नंबर 47 से  जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े और जीते। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रभुदयाल के पास 25 हजार नकद और एक बाइक है।

सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव मूल रूप से मिठौरा ब्लॉक के बौलिया राजा निवासी हैं। छात्र राजनीति से आए जितेंद्र यादव वार्ड नंबर नौ से जिला पंचायत का चुनाव लड़े और जीत मिली। छात्रों और युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले जितेंद्र यादव के पास बीस हजार रुपये नकद हैं।


मतदान के लिए 17 विकल्प दिए गए
महराजगंज। गुरुवार को होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदाताओं को 17 विकल्प दिए गए हैं। सहायक  निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में वोट डालने के लिए पहचान पत्र के रूप में सदस्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, राज्य और केंद्र सरकार या पब्लिक  लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी किए फोटोयुक्त प्रमाण पत्र, सार्वजनिक  क्षेत्र के बैकों, पोस्ट आफिस द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, फोटो युक्त  सम्मत्ति संबंधी मूल अभिलेख , फोटो युक्त किसान बही, भूतपूर्व सैनिक पेंशन  बुक, पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, विकलांग प्रमाण पत्र,  मनरेगा के तहत निर्गत फटोयुक्त जाब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत  जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को  जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और राशन कार्ड। इसमें कोई एक पहचान पत्र पर  वोट डाला जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed