फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jewels worth lakhs were blown away from the jewelery shop by dodging

चकमा देकर आभूषण की दुकान से उड़ाए लाखों के जेवरात

Tue, 06 Sep 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jewels worth lakhs were blown away from the jewelery shop by dodging
सर्राफे की दुकान में चोरी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
चकमा देकर आभूषण की दुकान से उड़ाए लाखों के जेवरात
विज्ञापन

थाना गेट से दो सौ मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े घटी घटना
निचलौल (महराजगंज)। शहर में थाना गेट से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित ज्वेलरी की दुकान से सोमवार दोपहर बाइक से आए युवक ने दुकानदार को झांसा देकर जेवरात से भरी थैली उड़ा ली। युवक के जाने के बाद दुकानदार को इसकी जानकारी हुई।

शहर के हर्रेडिह वार्ड निवासी छोटेलाल वर्मा ने बताया कि शहर के थाना मार्ग पर उनकी आभूषण की दुकान है। रोज की तरह सोमवार को वह दुकान में बैठे थे। दोपहर में लंबे कद का एक युवक दुकान में आया और आभूषण दिखाने को कहा। आभूषण देखने के दौरान युवक ने काउंटर से ज्वेलरी से भरा थैला उठाया और जेब में रख लिया। उसमें लगभग एक लाख रुपये के आभूषण थे। फिर युवक ने नहीं लेने की बात कही और वहां से चला गया। उसके जाने के कुछ देर बात उन्हें आभूषण चोरी होने की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। मामल संदिग्ध है। आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed