{"_id":"6a515a9d860f5bbb730986d3","slug":"jewelry-worth-lakhs-stolen-after-breaking-into-the-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180965-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन
सुना घर पाकर गांव के युवक ने चोरी की घटना को दिया अंजाम
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा में गांव के ही युवक ने घर को सुनसान पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के गहने की चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपूरा निवासी शिवकुमार ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराया है कि घटना से 15 दिन पहले मेरी पत्नी अंजीरा देवी की तबीयत खराब थी। मैं अपनी पत्नी का इलाज कराने गोरखपुर चला गया और वापस तीन जुलाई को लौटा। घर आने के बाद मैंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और जब घर में गया तो देखा कि घर के अंदर रखा बॉक्स का भी ताला तोड़कर उसमें रखा हुआ सोने चांदी के कुछ जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का इल्जाम लगाया है। चूंकि घटना के बाद गांव के ही चौराहे पर उक्त आरोपी कुछ जेवरात बेचने के लिए गया था। स्वर्णकारों ने संदेह होने पर जेवरात लेने पर मना कर दिया। फिर आरोपी ने उसे कहीं और बेच दिया। स्वर्णकारों के माध्यम से ही आरोपी के बारे में जानकारी मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।