फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jewellery stolen from handbag at bus stand, FIR lodged

Maharajganj News: बस स्टैंड पर हैंडबैग से गहने चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jewellery stolen from handbag at bus stand, FIR lodged
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी प्रशान्त गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 19, चिउरहा, नगर पालिका परिषद ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन




प्रशान्त गुप्ता ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर करीब 2:50 बजे वे अपनी पत्नी नीतू गुप्ता को सिंदुरिया ले जाने के लिए बस स्टैंड पर अपनी बाइक से छोड़ने गए थे। उन्होंने बस में पत्नी को बैठाया और घर लौट आए। लेकिन बस चलने के कुछ ही मिनट बाद करीब 3:12 बजे नीतू गुप्ता ने फोन पर बताया कि उनके हैंडबैग का चेन खोलकर कोई अज्ञात व्यक्ति छोटा पर्स चुरा ले गया। छोटे पर्स में कीमती आभूषण रखे थे। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed