{"_id":"6511e678633e1c8cd70f6669","slug":"jewelery-and-utensils-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6532-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर जेवर व बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर जेवर व बर्तन चोरी
Tue, 26 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर पांच अंबेडकर नगर वार्ड में सूर्यनाथ गौंड़ के घर से जेवर-बर्तन चोरी हो गए। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। सूर्यनाथ गौंड़ ने बताया कि उनकी बड़ी माता शांति देवी इलाहाबाद चली गई थी। घर पर कोई नहीं था। रविवार रात घर के पीछे दीवार कूदकर चोर घर में घुसकर ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर तथा कुछ कीमती बर्तन चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
घर के अंदर अजगर निकलने से हड़कंप
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा टोला बरतानी में एक घर में अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा तो शोर मचाया और लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा टोला बरतानी निवासी पतिराम राजभर के घर में सोमवार सुबह एक अजगर घुस गया। घर में दो पालतू खरगोस के बच्चे थे, जिसमें से एक को अजगर निगल गया और घर के अंदर खूंटी में टांगे बैग में बैठ गया। जब परिजन देखे तो घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनरक्षक शिव शंकर उपाध्याय ने अजगर को पकड़वाकर जंगल में छोड़ दिया। डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।संवाद
-- -
अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा पिपरा कल्याण निवासी ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। गांव की पोखरी पर अतिक्रमण की शिकायत की।
विज्ञापन
ग्राम सभा पिपरा कल्याण निवासी नित्यानंद द्विवेदी, कमलेश कुमार गुप्ता बताया कि हमारे ग्राम सभा स्थित पोखरी पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। संवाद
-- -- -
टैंकर की चपेट में आकर बाइक चालक घायल
नौतनवा। बनैलिया मंदिर चौराहे के पास पेट्रोल लेकर नेपाल जा रहे टैंकर की चपेट में आने से बाइक चालक घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, बनैलिया मंदिर चौराहे के पास गोरखपुर की तरफ भगवान दास मद्धेशिया (50) निवासी छपवा बाइक से जा रहे थे। पीछे से आ रहे टैंकर के चपेट में आने से भगवान दास मद्धेशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। नौतनवां प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि टैंकर पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।संवाद