फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jawahar navoday vidyalay sports

Maharajganj News: कुशीनगर व संत कबीर नगर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Tue, 18 Apr 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 18 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
jawahar navoday vidyalay sports
जवाहर नवोदय विद्यालय में ऊंची कूद में प्रतिभाग करते छात्र।संवाद
जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय उप संभागीय एथलेटिक्स स्पर्धा का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर नवोदय समिति की बालक वर्ग की दो दिवसीय उप संभागीय स्तर की स्पर्धा का मंगलवार को समापन हुआ। स्पर्धा में कुशीनगर व संतकबीर नगर के खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
अंडर-14 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के आरिज अली ने पहला, मऊ के अंकित यादव ने दूसरा व बस्ती के हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में बस्ती के हेमंत ने पहला, सुल्तानपुर के नितिन जायसवाल ने दूसरा व महराजगंज के करन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में मऊ के आनंद ने पहला, सिद्धार्थनगर के राजन यादव ने दूसरा व चंदौली के ऋषभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर मेंं कुशीनगर के राज ने पहला, महराजगंज के प्रवीण ने दूसरा व मऊ के आनंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस में गाजीपुर के चंद्रेश यादव ने पहला, मऊ के आदित्य ने दूसरा व कुशीनगर के राज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 आयु वर्ग के इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
100 मीटर दौड़ में मिर्जापुर के दिलीप ने पहला, जौनपुर के विशाल ने दूसरा व संतकबीर नगर के विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में बलिया के विनोद ने पहला, संतकबीर नगर के विनीत ने दूसरा व मिर्जापुर के अरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर में संतकबीर नगर के विशाल ने पहला, अमेठी के आदर्श शुक्ला ने दूसरा व गोरखपुर के मंतोष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर मेंं संतकबीर नगर के विनीत ने पहला, गोरखपुर के मंतोष ने दूसरा व सोनभद्र के अंकित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 व 3000 मीटर में सुल्तानपुर के आनंद पटेन ने पहला व कुशीनगर के शुभम गुप्ता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 आयु वर्ग में भी खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
200 मीटर में संतकबीर नगर के संदीप ने पहला, महराजगंज के प्रशांत कुमार ने दूसरा व आंबेडकर नगर के आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर मेंं संतकबीर नगर के नीरज ने पहला, बलिया के रजनीश ने दूसरा व बस्ती के सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में कुशीनगर के नरेंद्र ने पहला, बलिया के रजनीश ने दूसरा सोनभद्र के ओम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पांच किलोमीटर पैदल चाल में भदोही के धनश्री राम ने पहला, आंबेडकर नगर के सत्यम ने दूसरा व महराजगंज के आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

संभाग स्तरीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे 27 खिलाड़ी
संभाग स्तरीय स्पर्धा में नवोदय विद्यालय वाराणसी उप संभाग के कुल 27 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फर्रुखाबाद में होने वाली इस स्पर्धा के लिए वे वाराणसी उपसंभाग की टीम के रूप में हिस्सा लेंगे।


शारीरिक विकास में खेल का योगदान अहम
शारीरिक विकास में खेल का योगदान अहम है। खिलाड़ी पूरे मनोयोग से अपनी खेल क्षमता को प्रदर्शित करें। ये बातें जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राय ने मंगलवार को समापन के दौरान कहीं। इस दौरान शिक्षक प्रदीप शर्मा, शारीरिक व्यायाम शिक्षक अभिजीत सिंह, धैर्या वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, अभ्युदय सिंह, प्रवीण यादव, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed