फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jardi Domra dam is in bad shape, fear of destruction haunts

Maharajganj News: जर्दी डोमरा बांध बदहाल, सता रहा तबाही का डर

Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 13 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Jardi Domra dam is in bad shape, fear of destruction haunts
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के रोहिन नदी का जर्दी डोमरा बांध बदहाल है। 22.70 किमी लंबा यह बांध बाढ़ से सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मानसून सत्र के पहले अगर बांध पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराया गया तो बारिश में तबाही मच सकती है। रेनकट और रैटहोल की मरम्मत नहीं हुई है। यह देखकर बंधे के किनारे बसे लोगों को अभी से तबाही का डर सता रहा है। जर्दी डोमरा बांध के करीब लक्ष्मीपुर गांव के बाकी मंदिर के पास मुख्य बंधे पर मिले सोनू गुप्ता ने बताया कि जर्दी गांव से लेकर अनंतपुर गांव तक बांध की स्थिति खराब हो चुकी है। कई स्थानों पर गड्ढे, रैटहोल और रेनकट बन गए हैं। जिम्मेदारों ने बीते साल कुछ स्थानों पर ही मिट्टी की भराई कराई थी।
विज्ञापन

बांध के कुछ हिस्सों में बोल्डर पिचिंग उखड़ गए हैं। कई स्थानों पर नदी में बह गए। जर्दी गांव से लेकर सुचितपुर और अनंतपुर गांव तक लगभग सात किलोमीटर का बांध ठीक हालत में नहीं है। यहां पर 100 से ज्यादा रैटहोल और रेनकट हैं जो किसी भी समय छोटे रिसाव को बड़े नुकसान में बदल सकते हैं। यह स्थिति बारिश के मौसम में और भी भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

जर्दी गांव के आलोक कुमार बताते हैं कि बांध कई जगहों से धंस चुका है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। लाला बड़हरा गांव के डॉ. हरिलाल पासवान का कहना है कि उनके घर के सामने बांध पूरी तरह से कमजोर है। सुरक्षात्मक कार्यों के लिए लगाए गए बोल्डर पिचिंग धंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटबंध के किनारे बसे ग्रामीणों का कहना है कि जब नदी का जलस्तर बढ़ता है तो डर लगता है कि कहीं बांध टूट न जाए। लक्ष्मीपुर के सुरेश बताते हैं कि मुख्य बांध और रिंग बांध दोनों ही जर्जर स्थिति में हैं। बाकी मंदिर के पास मुख्य बांध पूरी तरह से कमजोर हो चुका है और 300 मीटर आगे रिंग बांध के सामने रेनकट बन गए हैं। सुचितपुर बघौना बंधे पर मिले डॉ. धर्मेंद्र भारती बताते हैं कि जर्दी डोमरा बांध की हर साल सुरक्षात्मक कार्यो के लिए करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन फिर भी बांध की मजबूती नहीं है। अनंतपुर गांव के सुरेंद्र भारती का कहना है कि बांध पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। मानसून करीब है, लेकिन कोई सुरक्षात्मक उपाय नहीं किया गया है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed