फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Janmashtami was celebrated at school

स्कूलों में मनाई गई जन्माष्टमी

Wed, 24 Aug 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Wed, 24 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami was celebrated at school
राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। - फोटो : अमर उजाला
 बचपन ए प्ले स्कूल नौतनवा में बच्चों ने बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। उन्हे इस पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।  
विज्ञापन

बच्चों को मुरली, मोरपंख, माखन, मिश्री के शब्दों से परिचित कराया गया तथा कृष्ण के विभिन्न नाम कृष्णा, गोपाल, लल्लाजी, मुरलीधर, मधुसूदन, माधव, कान्हा, मोहन के बारे में बताया गया। इस मौके पर बच्चों ने दही हांडी का भी आनन्द लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और जन्माष्टमी की झांकी भी सजायी।
विज्ञापन

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि कृष्ण के जीवन से सदा कुछ सीखते रहना चाहिये। हमें प्रण लेना चाहिए कि बिना किसी फल की चिन्ता किये इमानदारी के साथ अपना करना चाहिये। तभी हम जीवन में सफल रहेंगें। इस दौरान भूमि, आल्पा, अनिका, परिधि, हरिओम, अहद, रेयांश, कृष्णा, श्री, अक्षय, चेतन, अशमित, सार्थक आदि बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed