फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jan Vishwas Yatra reached the district, received a warm welcome

जिले में पहुंची जन विश्वास यात्रा, हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jan Vishwas Yatra reached the district, received a warm welcome
घुघली में जनविश्वास यात्रा को संबोधित करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : MAHARAJGANJ
जिले में पहुंची जन विश्वास यात्रा, हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा बुधवार की शाम कुशीनगर से जिले की सीमा में प्रवेश की। सिसवा विधानसभा के गुरली रमगढ़वा में प्रवेश करने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद सिसवा कस्बे में, घुघली में सुभाष चौक पर तथा नगर के सक्सेना चौक पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
सिसवा, कोठीभार व घुघली प्रतिनिधि के मुताबिक, यात्रा रथ पर सवार केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को शक्तिशाली व आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितना कार्य किया है, उतना आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। यात्रा में राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, वरुण राय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रमेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, संजीव राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस बीच गुरली रमगढ़वा में यात्रा में पूर्व आवास विकास राज्यमंत्री शिवेंद्र सिंह, विधायक प्रेमसागर पटेल, प्रभारी सत्येंद्र राय, भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, नपा अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जनार्दन गुप्ता, नवनीत पटेल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, अमित अंजन, धीरज तिवारी, नवीन सिंह, मुकेश जायसवाल, पंकज सिंह, गोपाल यादव, विक्की सिंह, राजेंद्र पटेल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद घुघली के सुभाष चौक व नगर के सक्सेना चौक पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की देखरेख में जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, डॉ. राजेश सिंह, चतुर्भुजा सिंह, राघवेंद्र मिश्रा, दिनेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने यात्रा का स्वागत किया। वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed