{"_id":"67c8a521afca8d89350c9597","slug":"jan-aushadhi-kendra-will-be-opened-at-chc-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144067-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीएचसी पर खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीएचसी पर खोले जाएंगे जन औषधि केंद्र
Thu, 06 Mar 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 12 ब्लॉक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इससे लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
जानकारी के अनुसार, जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन केंद्रों के खुलने से ग्रामीण और कस्बों में रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। क्योंकि ब्रांडेड दवाओं के बजाय उन्हें कम कीमत में वही गुणवत्ता वाली जेनरिक दवाएं मिल सकेंगी। जन औषधि केंद्रों की शुरुआत से मरीजों को आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। यह केंद्र बाजार मूल्य से कम दर पर दवाएं उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर गरीब और निम्न आय वर्ग के लोग महंगी दवाओं के चलते अपना सही इलाज नहीं करवा पाते हैं, लेकिन इन केंद्रों के माध्यम से वे जरूरी दवाओं को सस्ती दरों पर खरीद सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि कई बार मरीजों को डॉक्टर द्वारा लिखी गई महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं।
ऐसे में जन औषधि केंद्रों से उन्हें कम कीमत में वैकल्पिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी और मरीजों की संख्या में भी इजाफा होगा। ू