फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jalabhishek in ShioMandir

सावन का तीसरा सोमवार 16-51-21

Tue, 02 Aug 2022 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek in ShioMandir
BASTI-नगर के सिचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : MAHARAJGANJ
हर-हर महादेव के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक
विज्ञापन

महराजगंज। सावन के तीसरे सोमवार को ईटहिया शिव मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। दर्शन-पूजन का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
शहर के सिंचाई कॉलोनी शिव मंदिर, बउरहवा बाबा, कटहरा शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। हर हर महादेव का जयघोष वातावरण गूंजता रहा। वहीं, मंदिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ ईटहिया शिव मंदिर में रही। यहां मंदिर परिसर से पहले ही बैरिकेडिंग कर दिया गया था कि बड़े वाहन अंदर न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पं. विद्याधर शास्त्री ने बताया कि सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि सावन के महीने में ही भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। यह महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है, इसलिए इस महीने में मांगी जाने वाली सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
प्रसाद का हुआ वितरण
परसा मलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला मदरी में प्राचीन शिव मंदिर पर तीसरे सोमवार को समाजसेवियों ने पुरोहित पं. माधवाचार्य के नेतृत्व में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। पं. माधवाचार्य ने बताया कि दूर-दराज से भी श्रद्धालु हर वर्ष श्रावण मास में जल चढ़ाने आते हैं। यह कार्यक्रम पूरे श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को होता है। ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, मुंद्रिका यादव, गिरिजा शंकर, अजय मोदनवाल, रोहित आदि मौजूद रहे।

-------
क्षेत्राधिकारी ने की श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा
निचलौल। क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे पंचमुखी शिवधाम ईटहिया में सावन माह के तीसरे सोमवार पर पुलिस का एक नया रुप देखने को मिला। क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे पुलिसकर्मियों के साथ मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर से कांवड़ियों पर फूल बरसाएं व जलपान कराया। साथ ही सुरक्षा का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed