फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jai Shri Ram on every tongue, devotees took a dip in the Ganga of spirituality

Maharajganj News: हर जुबां पर जय श्रीराम, आध्यात्म की गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 22 Jan 2024 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jan 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram on every tongue, devotees took a dip in the Ganga of spirituality
महराजगंज। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शहर भगवामय हो गया। हर जुंबा पर जयश्रीराम के साथ आध्यात्म की ज्ञान गंगा में श्रद्धालु डूबकी लगाते रहे। सिर्फ शहर में 15 शोभा यात्रा निकली। भक्ति गीतों पर थिरकते हुए युवाओं का गजब का उत्साह दिखा। शहर की हर गली मोहल्ले में उत्सव जैसा नजारा दिखा। सोमवार को शहर में अलग-अलग हिस्से में खुशियां मनाते हुए लोग दिखे। सभी के घरों पर भगवा ध्वज लहराता हुआ दिखा।
विज्ञापन

शहर में धनेवा स्थित चाय की दुकान पर दुकानदार सुमित यादव मुफ्त में चाय पिला रहे थे। चाय लेने वाले जयश्री राम बोल रहे थे तो उनको एक कप चाय के साथ बिस्किट दे रहे थे। वह काफी उत्साहित दिख रहे थे। चाय पी रहे युवा सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि आज तो हर तरफ उत्सव है। चाय पीने के बाद रकम दी तो दुकानदार ने नहीं ली। अगल-अलग तरह की गतिविधियां देखकर लग रहा है कि लोगों में अटूट श्रद्धा है। दुकान पर मोहन, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जितेंद्र, बंटी समेत अन्य युवा मिले। सभी ने अपने हिसाब खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

दुकानदार सुमित यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से चाय पिलाना शुरू कर दिया। बिस्कुट भी दे रहा हूं। 40 लीटर दूध का चाय बनाया हूं। यहां आगे बढ़ने पर मऊपाकड़ मोहल्ले में भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई दी। प्रभु श्रीराम की भक्ति में लोग तल्लीन दिखे। आगे बढ़ने पर छोटी-छोटी शोभा यात्राएं निकलीं। डीजे पर रामधुन बज रहा था। बाइक व कार में सवार लोग जयश्री राम का जयघोष करते थे। काॅलेज रोड, हनुमानगढ़ी, मऊपाकड, फरेंदा रोड समेत अन्य स्थानों पर शोभा यात्रा निकली। शहर में फरेंदा रोड पर एक किनारे डिवाइडर में केसरिया रंग की साड़ी लगा दी गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था रही। गुब्बारे से सजावट के साथ भगवा रंग की अद्भुत छटा दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी पर किन्नरों की टोली पूजा करने पहुंची। किन्नर रोशन ने कहा कि प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हम सभी के लिए गर्व का विषय है। रानी, कुसुम, सोनी, अंजली, नेहा, सानिया किन्नर ने शहर के अन्य मंदिरों पर पहुंचकर पूजा की। लोक निर्माण विभाग परिसर में अखंड रामायण अधिशासी अभियंता गंगा सागर समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। जिला पंचायत कार्यालय पर भी कीर्तन में कर्मचारी तल्लीन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed