फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JA held hearings through video conferencing

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई जावेद की सुनवाई

Fri, 20 Nov 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Fri, 20 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी नागरिक जावेद को बीते 22 अक्तूबर को नेपाल से भारत में प्रवेश करते सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था। उसके पास भारत में आने के लिए वीजा नहीं था। सोनौली पुलिस ने उसे विदेशी अधिनियम के तहत जेल भेजा था। इसके बाद पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

इस दौरान रॉ, आईबी समेत कई सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की थी। जावेद  के अधिवक्ता एटी पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को जावेद को मुख्य न्यायिक  मजिस्ट्रेट के यहां पेेश होना था। जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसे कोर्ट में पेश नहीं किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उसकी बात सुनी। मामले के विवेचक ने कोर्ट में केस डायरी पेश करने के लिए 14 दिन का समय मांगा है। खुफिया जांच की रिपोर्ट भी अभी तक कोर्ट को नहीं मिला है।
विज्ञापन

इसके पहले छह नवंबर को जावेद को कोर्ट में पेश किया गया था।
जेल अधीक्षक अनिल कुमार राय का कहना है कि चुनाव में फोर्स की ड्यूटी लगने के कारण सभी बंदियों की सुनवाई जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई जा रही है। इसी क्रम में जावेद की भी सुनवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed