{"_id":"65f4a8303b808ca713035004","slug":"its-getting-cold-in-the-morning-and-evening-people-are-getting-sick-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117878-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुबह-शाम पड़ रही ठंड, लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुबह-शाम पड़ रही ठंड, लोग हो रहे बीमार
Sat, 16 Mar 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी भीड़
महराजगंज। मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में उल्टी, पेटदर्द व बुखार के 40 मरीज पहुंचे।
जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज और तीमारदारों की भीड़ लग गई। ओपीडी में 850 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर दवाएं लेने तक लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालात यह रहा कि डॉक्टर कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
मोहनापुर निवासी रमेश बेटी का इलाज कराने बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे थे। उन्हें सर्दी, जुखाम और तेज बुखार था। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा के उल्टी, बुखार और पेटदर्द से पीड़ित बच्चे पहुंचे। डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। बच्चों में बुखार और खांसी के मामले बढ़ रहे हैं। निमोनिया के रोजाना चार से पांच मामले आ रहे हैं।
गंभीर बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में अभिभावक बच्चों की सही तरीके से देखभाल नहीं करते, जिससे बच्चों को सर्दी लग जाती है। बच्चाें को हर समय गर्म कपड़े पहनाकर रखें। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सावधानी बरतने की जरूरत है। इस मौसम में कूलर, एसी का प्रयोग न करें। अधिक ठंडा पानी न पीएं।
ऐसे करें बचाव
गर्म पानी पिएं, गर्म कपड़े पहने, बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें, फास्ड फूड न खाएं, सुबह शाम की सैर न करें, ठंडी चीजे खाने से बचें। पंखा न चलाएं, अपने आसपास सफाई रखें, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दालचीनी, अदरक इलायची का सेवन करें।