{"_id":"60f468c78ebc3e68fb17fd3a","slug":"ithiya-to-gorakhpur-roadways-bus-service-closed-maharajganj-news-gkp4023455198","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटहिया से गोरखपुर रोडवेज बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटहिया से गोरखपुर रोडवेज बस सेवा बंद
विज्ञापन
इटहिया से गोरखपुर रोडवेज बस सेवा बंद
निचलौल (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से सटे इटहिया से गोरखपुर के बीच चलने वाली रोडवेज की एक मात्र बस सेवा 15 दिनों से बंद है। इससे सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
शितलापुर खेसरहा निवासी रामकेवल, इटहिया निवासी बल्ली, कड़जा निवासी नन्हे पांडेय, डुमरी निवासी रामनिवास यादव और दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और गोरखपुर जाने के लिए पहले छोटे वाहनों से निचलौल आना पड़ता है। इसके बाद निचलौल से निजी बसों एवं अन्य वाहनों की सवारी करनी पड़ रही है। देर शाम सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों तक जाने के लिए वाहन सुविधा नहीं मिल पाता है। मार्च से इटहिया से निचलौल, महराजगंज, गोरखपुर रोडवेज बस सेवा सिसवा के विधायक प्रेम सागर ने शुरू कराया था। यह बस सुबह 7 बजे गोरखपुर रवाना थी। गोरखपुर से वापसी में रात 10 बजे इटहिया पहुंचती थी। इस बस से झुलनीपुर, रेंगहिया, शितलापुर, इटहिया, डिगही, जमुई, पिपरा सहित दर्जनों गांव के लोग को फायदा हो रहा था, लेकिन 15 दिनों से बस का संचालन ठप है। विधायक प्रेमसागर पटेल ने बताया कि बस का संचालन ठप होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर बस को चलवाया जाएगा। एआरएम महेंद्र पांडेय ने बताया कि सड़क खराब होने से सेवा प्रभावित हुई है। जल्द ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
ज्यादा किराया देकर यात्रा करने को लोग मजबूर
निचलौल क्षेत्र के विनीत, रामहरख, केशव ने कहा कि इटहिया परिसर से जमुई, निचलौल, बरोहिया, मिठौरा, सिंदुरिया, महराजगंज होते हुए गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बस का संचालन बंद होने से लोग निजी वाहनों को ज्यादा किराया देकर यात्रा करने को मजबूर हैं। रोडवेज बस से गोरखपुर तक 110 रुपये किराया लगता था। टैक्सी एवं निजी बस से गोरखपुर जाने में अब 125 से 130 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।