फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It was the father who killed Kajal.

पिता ने ही की थी काजल की हत्या

Fri, 26 Aug 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
It was the father who killed Kajal.
पुलिस कार्यालय सभागार में रूदलापुर गांव में हुए हत्या के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
पिता ने ही की थी काजल की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार
पत्नी रिंकी की हत्या करना चाहता था आरोपी संजय
महराजगंज। पुलिस ने बृहस्पतिवार को काजल हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। काजल की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने की थी। वह पत्नी की हरकतों से खफा था और उसे मौत के घाट उतारना चाहता था, लेकिन बीच में आने की वजह से बेटी मारी गई। पुलिस ने हत्यारोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
पनियरा थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में मंगलवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर काजल की हत्या कर दी गई थी, जबकि उसकी मां रिंकी मद्धेशिया का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कार्यालय कक्ष में घटना का पर्दाफाश किया। बताया कि काजल की हत्या उसके पिता संजय मद्धेशिया ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह पत्नी की हत्या के इरादे में मौके पर पहुंचा था, लेकिन बीच में आने की वजह से बेटी मारी गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हत्या में संजय का साथ देने वाला मंजीत महतो बिहार के छपरा जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर का निवासी है। दोनों को बुधवार की रात चौरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक बाइक तथा दो चाकू बरामद किए गए हैं। दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मेडिकल कालेज में भर्ती है रिंकी
- रुदलापुर में मंगलवार की रात धारदार हथियार से हुए हमले में घायल रिंकी मद्धेशिया का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। पुलिस की पूछताछ में रिंकी से कुछ अहम जानकारी दी है।
--------------------
पहली पत्नी से नाराज होकर की दूसरी शादी
महराजगंज। हत्यारोपी संजय मद्धेशिया ने बताया कि घायल रिंकी उसकी पहली पत्नी है। रिंकी तथा बेटी काजल ने रुदलापुर गांव स्थित पिता के मकान पर कब्जा जमा रखा है। रिंकी उसके पिता के साथ मारपीट करती थी। बाद में वह नौकरी के सिलसिले में विदेश चला गया। उसी दौरान पत्नी ने कोर्ट से खर्चा का दावा कर दिया। विदेश से लौटने के बाद उसने पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। तंग आकर उसने घर छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। उसने कहा कि गांव के लोगों से उसे रिंकी और कागज की हरकत का पता चलता रहता था। बात जब बर्दाश्त से बाहर हो गई तो उसने रिंकी की हत्या की योजना बना ली।

-----------------------
गीडा में बनाई गई थी हत्या की योजना
- पूछताछ में पता चला की संजय ने अपने दोस्त मंजीत के साथ मिलकर गीडा (गोरखपुर) में हत्या की योजना बनाई थी। मंजीत ने रिंकी देवी को फोन करके मिलने के लिए बुलाया था। उसने रकम देने का झांसा दिया था, जिससे मां-बेटी दोनों लालच में आकर गांव के बाहर मिलने चली आईं। संजय के अनुसार वह मंजीत के साथ बाइक से गोरखपुर से महराजगंज पहुंचा था। दोनों पहले गांव के आसपास घूमते रहे। रिंकी और काजल मिलने पहुंचीं तो पहले चाकू से रिंकी के गले पर वार किया। वह चिल्लाते हुए भागने लगी। इस बीच, कालज चिल्लाने लगी तो उसके ऊपर हमला कर दिया। चाकू के एक ही वार में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed