फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It was also suggested to be cautious of suspicious messages received on social media.

Maharajganj News: साइबर सुरक्षा की क्लास, विशेषज्ञ बोले- क्लिक करने से पहले सोचो

Fri, 09 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
It was also suggested to be cautious of suspicious messages received on social media.
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज में बृहस्पतिवार को साइबर सुरक्षा पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसका शुभारंभ प्राचार्य धीरज कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा के दौर में छात्रों का समय मोबाइल और इंटरनेट पर बीत रहा है, इसलिए साइबर अपराधों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन साइबर क्राइम थाना महराजगंज की जागरूकता टीम ने किया। मुख्य अतिथि सीओ यातायात शशिमौलि पाण्डेय ने बताया कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चे भी इनके शिकार बन रहे हैं और जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। जागरूकता टीम का नेतृत्व प्रवीण कुमार कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को अकाउंट टेक ओवर, क्रिप्टो स्कैम, फेक आईडी, फिशिंग लिंक और ओटीपी फ्रॉड जैसे अपराधों के बारे में समझाया। सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बचाव के बताए गए उपाय
प्रफुल्ल यादव ने छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। उन्होंने पासवर्ड, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने को कहा। सोशल मीडिया पर मिले संदिग्ध मैसेज से सतर्क रहने का भी सुझाव दिया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। जितनी जल्दी शिकायत होगी, पैसे वापस मिलने की संभावना उतनी अधिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed