फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It takes two hours to cover a distance of 50 meters, problems are increasing due to traffic jam

Maharajganj News: 50 मीटर की दूरी तय करने में लग रहे दो घंटे, जाम से बढ़ रही दुश्वारियां

Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
It takes two hours to cover a distance of 50 meters, problems are increasing due to traffic jam
निचलौल कस्बे के ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी गेट पर लगा जाम।
निचलौल। शहर के ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी गेट पर सोमवार को 50 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे लग गए। वहीं पुलिस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए घंटों मशक्कत करती रही, लेकिन जाम की हालत जस की तस बनी रही। इन दिनों मंडी गेट पर जाम लगने का मुख्य कारण मंडी गेट के सामने नाली खोदाई माना जा रहा है।
विज्ञापन


जाम में फंसे रोहित, सुबास, रामचंद्र, अखिलेश, विनोद आदि ने कहा कि नवीन सब्जी मंडी निचलौल ठूठीबारी मार्ग से सटा हुआ है। इतना ही नहीं यह इलाका कारोबारी गतिविधियों का केंद्र भी है। ऐसे में यहां रोजाना हजारों की तादाद में लोग खरीदारी के लिए आते जाते हैं। सब्जी मंडी में सोमवार और बृहस्पतिवार को बाजार भी लगता है। बाजार के दिन यहां पर नियमों की अनदेखी भी की जाती है। इन दिनों तो सड़क किनारे और मंडी के दक्षिणी गेट के सामने नाली की खोदाई कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते जाम की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

नाली निर्माण कार्य के चलते अब उत्तरी गेट से वाहनों के आने जाने के लिए जगह ही नहीं बच रही। इसके चलते यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। उस पर भी लोग सड़क पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। यहां के फुटपाथ तो पहले ही पूरी तरह से अतिक्रमण की मार झेल रहे हैं, ऊपर से अब नाली निर्माण के चलते एक गेट से आवागमन बाधित ने हाल बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी इंस्पेक्टर श्यामनंदन सहानी ने बताया कि एक गेट के सामने पीडब्ल्यूडी की ओर से नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके चलते उस गेट से वाहनों का आवागमन बाधित है। जबकि एक गेट से दोनों तरफ से वाहनों के आने जाने से जाम की समस्या बनी हुई है। निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed