{"_id":"6951917ee2da3f21080ae224","slug":"it-is-our-duty-to-protect-sanatan-dharma-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-167808-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सनातन धर्म की रक्षा हम सबका कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सनातन धर्म की रक्षा हम सबका कर्तव्य
विज्ञापन
पनियरा में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन
पनियरा। सनातन में पैदा होना सौभाग्य की बात है, सनातन धर्म की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। सनातन को बचाना है तो सभी हिन्दुओं को एकजुट होना पड़ेगा। ये बातें रविवार को पनियरा में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कही।
उन्होंने आगे कहा कि हमें विचार करना पड़ेगा कि आज हिन्दू सम्मेलन की आवश्यकता क्यों पड़ी। अगर हम बटेंगे तो कटेंगे इस कारण राष्ट्र के हित के लिए हम सबको एक होना पड़ेगा। बंगलादेश में एक हिन्दू की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई उससे यह सीख मिलती है कि हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भोजपुरी भजन गायक अमित अंजन ने अपने भक्ति गीत से सम्मेलन में आए लोगों को सराबोर किया। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल, जिला प्रचारक जिवेश मिश्रा, राजेश्वर मद्धेशिया, विरेन्द्र सिंह, विकेद्रं सिंह, विशाल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।