{"_id":"6aa709ea7c389857b10dbfa0","slug":"it-is-hartalika-teej-today-women-will-observe-a-fast-without-water-maharajganj-news-c-206-1-go11002-185106-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हरतालिका तीज आज, महिलाएं रहेंगीं निराजल व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हरतालिका तीज आज, महिलाएं रहेंगीं निराजल व्रत
विज्ञापन
प्रदोष काल में पूजन करने का मिलेगा विशिष्ट फल
सौभाग्य के लिए विवाहिता कुंवारी कन्याए रखेंगी व्रत
महराजगंज। आज अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। ज्योतिषियों के मुताबिक यह व्रत विशिष्ट फलदायक है, क्योंकि सोमवार भगवान शिव को समर्पित दिन है और यह व्रत उन्हीं की कृपा प्राप्ति के लिए महिलाएं रखती हैं। सोमवार पड़ने वाली हरतालिका तीज विशिष्ट होने के बाद भी चंद्र दर्शन का निषेध चतुर्थी मिश्रित तिथि होने के चलते रहेगी।
ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि उदया तिथि के कारण हरतालिका तीज सोमवार को मनाई जाएगी जो चतुर्थी तिथि के संयोग से विशेष फलदायक है। इसी दिन गणेश चतुर्थी भी है, इसलिए शिव-पार्वती के साथ गणेश पूजन का भी विधान है। प्रदोष काल शाम 05:30 से शाम 06:30 तक है जिसमें शिव परिवार का पूजन करना विशेष शुभ होगा। लेकिन यह ध्यान रखें की तीज चतुर्थी मिश्रित होने के कारण चंद्र दर्शन न करें।
हरतालिका तीज तीनों तीजों में सबसे कठिन मानी जाती है। मान्यता है कि माता पार्वती ने महादेव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम इस व्रत को रखा जिसके बाद यह परंपरा शुरू हो गई। सुहागन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को शिव-पार्वती के पूजन दिवस के बाद शृंगार सामग्री का संकल्प दान करती हैं।
विज्ञापन
पार्लर में लगी भीड़
हरतालिका तीज पर जनपद मुख्यालय के अलावा फरेंदा, नौतनवां, निचलौल के बाजार में रौनक देखी गई। रविवार को देर शाम तक ब्यूटी पार्लर में चहल पहल रही, जहां महिलाएं मेकअप व मेंहदी लगवाने की रस्म पूरी करती देखी गई। रोडवेज बस स्टेशन के निकट ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली हिना खान ने बताया उनके यहां मेंहदी लगाने का रेट 100 रुपये में एक हाथ तो 200 रुपये दोनों हाथ पर लगाने का रहा। शनिवार 13 महिलाओं को तो रविवार 35 महिलाओं ने उनके यहां थ्रेडिंग, मेकअप, मेंहदी कराया। इस बार की तीज पर राजस्थानी बेल बूटे वाली मेंहदी डिजाइन काफी पसंद की गई।
बाजार में तीज के साथ चतुर्थी की धूम
बाजार की रौनक का दौर लगभग एक सप्ताह से बना हुआ था। इस दौरान महिलाएं कंगन, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, साड़ी, आभूषण,सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद की। रविवार बाजार में पूजन सामग्री व सजावटी आइटम एवं गिफ्ट की बिक्री होती देखी गई। कारोबारी शिव पटवा ने बताया कि पूजन सामग्री में पूजा थाली, कुमकुम, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी,चूड़ी, आलता, नेलपालिश, काजल इत्यादि का कंबो पैक खूब बिका। व्रत रखने वाली महिलाओं ने दान के लिए सभी श्रृंगार सामग्रियों को अलग- अलग लेने की जगह 120 रुपये वाले कंबो पैक को अधिक पसंद किया। बजरंगी व गोपाल ने बताया कि सोमवार गणेश चतुर्थी की धूम भी शुरू होगी ऐसे में लोगों ने स्थापना के लि गणेश प्रतिमा व पूजन सामग्री भी खूब खरीदे।
स्पीकअप
हरतालिका तीज की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। शाम को भोजन के बाद लगभग 24 घंटे का निराजल व्रत शुरू होगा। व्रत में पूरे घर के लोग सहयोग करते हैं। -पुनीता पांडेय, महराजगंज।
-- -- -- -
हरतालिका तीज का व्रत मैं शादी के पहले से रखती हूं। यह व्रत भगवान शिव का विशिष्ट व्रत है। शादी से पहले मां व भाभी व्रत के दौरान काम नहीं करने देती थीं, ससुराल में यह फर्ज पतिदेव निभाते हैं।
-ज्योत्सना शुक्ला, महराजगंज।