फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is essential to establish a new identity for the district in the field of horticultural crops.

Maharajganj News: औद्यानिक फसलों के क्षेत्र में जनपद को नई पहचान दिलाना जरूरी

Thu, 25 Jun 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
It is essential to establish a new identity for the district in the field of horticultural crops.
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्यात योग्य कम से कम चार औद्यानिक फसलों का चिह्नीकर का निर्देश
महराजगंज। औद्यानिक फसलों के क्षेत्र में जनपद को नई पहचान दिलाने के लिए संगठित प्रयास की आवश्यकता है। जिले में निर्यात योग्य कम से कम चार प्रमुख औद्यानिक फसलों का चिह्नीकरण कर उनके उत्पादन, गुणवत्ता संवर्धन, प्रसंस्करण एवं विपणन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।
यह निर्देश जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना की समीक्षा बैठक में दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जनपद के प्रगतिशील कृषकों ने औद्यानिक खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न प्रजातियों के आम एवं अन्य फलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को व्यावसायिक एवं बाजारोन्मुख कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उत्पादन से लेकर विपणन तक हर स्तर पर आवश्यक सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि बस्ती स्थित इंडो–इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से समन्वय स्थापित कर किसानों के लिए निर्यात गुणवत्ता वाले उत्पादन संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग से महराजगंज को औद्यानिक उत्पादों के निर्यात केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। बैठक के दौरान मशरूम उत्पादन, फ्रूट बैगिंग, कैप्सिकम कल्टिवेशन, शाकभाजी उत्पादन, मसाला उत्पादन, वर्मी बेड, मधुमक्खी पालन, कृषि मशीनीकरण तथा लाइट ट्रैप सहित विभिन्न उद्यानिकी कार्यक्रमों पर किसानों से फीडबैक एवं सुझाव प्राप्त किए गए।
जिलाधिकारी ने प्राप्त सुझावों के आधार पर मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन योजना का प्रभावी एवं परिणामपरक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक से पूर्व प्रगतिशील कृषक तलत हसन एवं सुनील कुमार सिंह ने स्वयं उत्पादित आम की विभिन्न उन्नत प्रजातियों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शित प्रजातियों में टॉमी एटकिंसन, अरुणिमा एवं मियाजाकी सहित अन्य किस्में शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त ताइवानी अमरूद तथा वीएनआर प्रजाति के अमरूद भी प्रदर्शित किए गए। वहीं प्रगतिशील कृषक इन्द्रकेश ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। बैठक में परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी, उप कृषि निदेशक संजीव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed