{"_id":"6ae3afd630fbc7f80c0ff518","slug":"it-is-alleged-that-an-individual-from-the-town-itself-is-attempting-to-seize-the-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-188146-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। मौलाना आजाद नगर वार्ड में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर कब्जे के आरोप को लेकर वार्डवासियों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार सुबह सभासद लल्लू जायसवाल के नेतृत्व में कई लोगों ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिाकरी कुणाल को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
लल्लू जायसवाल, मुन्ना वर्मा, अरुण मद्धेशिया, अनिल वर्मा, नीशू सिंह, आकाश, जितेंद्र, ध्रुव वर्मा, द्वारका मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, द्वारका वर्मा, दिलीप वर्मा, रोहित, गोविंद वर्मा और संतोष वर्मा आदि का कहना है कि उनके पुश्तैनी मकान वार्ड में हैं। वे वर्षों से वार्ड से होकर गुजरने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का इस्तेमाल आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। उनके अनुसार, यह सड़क जमींदारी क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
आरोप है कि कस्बे का ही एक व्यक्ति न्यायालय के आदेश का हवाला देकर सड़क की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। बुधवार को न्यायालय और पुलिस से जुड़े जिम्मेदारों के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क उखाड़ने की कोशिश की गई। वार्डवासियों के कड़े विरोध के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
एसडीएम कुणाल ने बताया कि मामला न्यायालय से जुड़ा है। सभासद को न्यायालय के माध्यम से अनुतोष प्राप्त करने की सलाह दी गई है।