{"_id":"6317959459e64b1c151093c9","slug":"israel-trapped-in-saudi-for-seven-years-returned-home-maharajganj-news-gkp4496265103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल से सऊदी में फंसे इसरायल घर लौटै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल से सऊदी में फंसे इसरायल घर लौटै
विज्ञापन
सात साल से सऊदी में फंसे इसरायल घर लौटे
वर्ष 2014 में रोजी-रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब गए थे इसरायल
मामले में कारगर प्रयास करने के बाद मिली सफलता : एसपी
महराजगंज। सऊदी अरब में सात वर्षों से फंसे इसरायल अपने घर लौट आए हैं। जिले के बेइलिया निवासी इसरायल को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के प्रयास से घर वापस लाने में सफलता मिली। वहीं, परिजनों के बीच पहुंचकर इसरायल ने खुशी का इजहार किया है।
इसरायल के पिता फरियाद निवासी ग्राम बेइलिया ने बताया कि मेरा पुत्र वर्ष 2014 में रोजी- रोटी के सिलसिले में सऊदी अरब गया था। कुछ दिन सब कुछ सामान्य रहने के बाद लगभग पिछले सात वर्षों से इसरायल से कोई संपर्क नहीं हो सका था। पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में फरियाद की तो उनके द्वारा प्रयास शुरू किया गया। बताया गया कि 7 फरवरी 2014 को फरियाद का पुत्र इसरायल मुंबई एयरपोर्ट से विदेश गया था। मई 2014 तक संपर्क में रहा। उसके बाद से संपर्क में नहीं होने के कारण फरियाद को लगा कि पुत्र के साथ कोई अनहोनी हो गई है या सऊदी अरब में कपिल (मालिक) के द्वारा उसके लड़के को कहीं बेच दिया गया है।
पिता फरियाद ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से खोजबीन करा कर इसरायल को घर लाने का प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता पूर्वक विदेश मंत्रालय में संपर्क स्थापित कर जनपद के अधिसूचना विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। अधिसूचना विभाग द्वारा इसरायल के पासपोर्ट वीजा सर्विसेज जॉब लिस्ट अन्य की जानकारी लेकर विदेश मंत्रालय में पत्राचार किया गया। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित कर इसरायल को सरकारी व्यय पर वतन बुला लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि इस मामले में कारगर प्रयास करते हुए इसरायल को घर वापस लाया गया।