फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irregularities found in drain construction, contractor reprimanded

Maharajganj News: नाली निर्माण में मिली अनियमितता, ठेकेदार को फटकार

Wed, 06 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in drain construction, contractor reprimanded
परतावल। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नं. छह आजाद नगर में चल रहे नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर मंगलवार को नगर पंचायत के अवर अभियंता डीएन सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान नाली निर्माण में अनियमितता मिली। उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए अच्छी गिट्टी व बालू का प्रयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परतावल से कप्तानगंज की तरफ जाने वाली नेशनल हाईवे 730 के बगल में 32 लाख की लागत से नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार ने जब मानक के विपरीत खराब सामग्री का प्रयोग किया तो नगरवासी भड़क उठे। उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की। मामले का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को अवर अभियंता डीएन सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो घोर अनियमितता मिली। इस पर उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई व गुणवत्तायुक्त बालू व गिट्टी का प्रयोग करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही वेस कंक्रीट की मोटाई कम होने पर उसे पुन: दस सेंटीमीटर करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कहीं 6 सेंटीमीटर तो कही 7 सेंटीमीटर की मोटाई थी, जबकि इसकी मोटाई दस सेंटीमीटर होनी चाहिए। शिकायत के अनुसार पानी का बहाव पूरब से पश्चिम की तरफ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अवर अभियंता डीएन सिंह ने बताया कि नाली निर्माण में अनियमितता मिलने पर संबंधित फर्म शिवम ट्रेडर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सुधार न करने पर कार्य का भुगतान रोकते हुए उक्त कार्य को श्रमदान घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed