{"_id":"65060de5a11f66b2e0013967","slug":"irfan-from-the-district-will-show-his-cricket-skills-in-sri-lanka-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5915-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रीलंका में क्रिकेट का हुनर दिखाएंगे जिले के इरफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रीलंका में क्रिकेट का हुनर दिखाएंगे जिले के इरफान
Sun, 17 Sep 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 13 से 17 अक्तूबर तक कोलंबों में होने वाली इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले के युवा खिलाड़ी इरफान अली भी भारतीय टीम की ओर से अपने हुनर को दिखाएंगे। बड़ी प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर इरफान ने स्वयं, परिवार व जिले का नाम रोशन किया है।
सदर ब्लॉक के ग्राम पिपरा बाबू के रहने वाले अलाउद्दीन के छोटे पुत्र इरफान को शुरू से ही क्रिकेट का शौक था। प्रारंभिक दौर में वे जिले पर खेलते रहे। अप्रैल 2009 में इन्हें अवसर मिला तो इन्होंने गोरखपुर व वाराणसी में ट्रायल दिया। ट्रायल में चयनित होने पर इन्हें उत्तर प्रदेश की टीम में जगह मिल गई। प्रदेश की टीम से तेज गेंदबाजी की कमान संभालने वाले इरफान ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने प्रदेश टीम की तरफ से खेलते हुए महाराष्ट्र के सतारा, आगरा, फैजाबाद, गोवा व नागपुर आदि जगहों पर हुई प्रतियोगिता में अपनी टीम के बेहतर प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। 2017 में भारतीय टीम की तरफ से दुबई में खेलते हुए टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष अप्रैल में भूटान में हुए अंतरराष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट मुकाबले में भारतीय टीम चैंपियन भी बनी, जिसमें इरफान भी सदस्य के रूप में शामिल रहे। इरफान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व दोस्तों को दिया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में भी अच्छे प्रदर्शन से भारतीय टीम को जीत दिलाने में जी-जान लगा दूंगा।