फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   IRCTC cracks down, closes 700 accounts

Maharajganj News: आईआरसीटीसी की सख्ती, बंद किए 700 अकाउंट

Thu, 06 Nov 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
IRCTC cracks down, closes 700 accounts
महराजगंज। रेलवे ने फर्जी टिकट बुकिंग एवं कालाबाजारी पर सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे अकाउंट या एप जो आधार से लिंक नहीं उन्हें बंद किया जा रहा है। आईआरसीटीसी की तरफ से जारी पहली सूची 21 हजार अकाउंट बंद किए गए हैं जिसमें आनंद नगर रेलवे आरक्षण केंद्र के मुताबिक 700 के लगभग अकाउंट जनपद के हैं जो आधार लिंक न होने से बंद किए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे ने एक अक्तूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बदलाव प्रभावी किया। ट्रेन आरक्षण बुकिंग खुलने से पहले 15 मिनट तक केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिये टिकट बुक कर सकेंगे। आईआरसीटीसी प्रोफाइल में आधार लिंक न कराने वाले अकाउंट बंद किए जा रहे। आनंद नगर रेलवे स्टेशन के वाणिज्य बुकिंग इंचार्ज पीके चौधरी ने बताया कि बदले नियमों के कारण बिना आधार लिंक अकाउंट से टिकट बुकिंग बंद कर दिया गया है। आईआरसीटीसी ने पहली सूची जारी की है जिसमें जिले के 700 अकाउंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed