फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigation was done into irregularities in road and drain construction in the city

Maharajganj News: सड़क व नाली निर्माण में मिली अनियमितता

Wed, 07 May 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 May 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Investigation was done into irregularities in road and drain construction in the city
महराजगंज। नगर के रहने वाले रामसिंगार सिंह की ओर से की गई शिकायत के बाद तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को सक्सेना तिराहे से लेकर केएमसी डिजिटल अस्पताल तक सड़क और नाली निर्माण की जांच की।
विज्ञापन

टीम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई, देवेंद्र मणि व एनएचएचआई के सहायक अभियंता शांभवी तिवारी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोमित रंजन गुप्ता शामिल रहे। इस दौरान टीम ने सड़क और नाली की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सबसे पहले नालियों की स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें कई जगहों पर स्लैब टूटी हुई पाई गई। इसके अलावा नाली में प्रयुक्त सरिया की गुणवत्ता की भी जांच की गई। फीते से माप लेकर सरिया की मोटाई जांची गई और यह देखा गया कि तकनीकी मानकों के अनुसार सामग्री का प्रयोग हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की स्थिति भी बहुत खराब पाई गई। कई हिस्सों में सड़क टूटी हुई नजर आई और सड़क की सतह जगह-जगह से उखड़ी हुई थी। जांच टीम ने इन खामियों को नोट करते हुए मौके पर साक्ष्य भी एकत्र किया। जांच टीम ने मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और निरीक्षण के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार इसकी रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ई. देवेंद्र मणि ने बताया कि सड़क व नाली के गुणवत्ता की जांच की गई है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed