फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigation into irregularities in 23 tender works

Maharajganj News: 23 टेंडर कार्यों में अनियमितता की हुई जांच

Sat, 15 Nov 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Investigation into irregularities in 23 tender works
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर दर्ज शिकायत के आधार पर शुक्रवार को जांच हुई। अपर उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय ने नगर क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। यह शिकायत अनिल कुमार गुप्ता, बेलवा टीकर ने की थी। शिकायत में नगरपालिका के 23 टेंडर कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में प्रमुख आरोप है कि 15वें नंबर के कार्य में वे सड़कें शामिल थीं जो पहले से ही बनी हुई थीं। शिकायतकर्ता ने इसे “पैसों के बंदरबांट” का प्रयास बताया है। जिला अस्पताल परिसर में प्रस्तावित कार्यों को अनियमित बताते हुए कहा गया कि नगर की कई सड़कें ठीक नहीं हैं। शिकायत के आधार पर अपर उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय की टीम शुक्रवार को मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान कई कार्य पहले ही बने पाए गए। इसके बावजूद उन्हें नए टेंडर में शामिल किया गया था। एडीएम ने उन स्थानों पर स्थानीय नागरिकों के बयान दर्ज किए, जहां अनियमितता का आरोप लगाया गया है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई और रिकॉर्ड की जांच की गई।
विज्ञापन

अपर उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed