फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigation into demanding money in the name of delivery

Maharajganj News: प्रसव के नाम पर रुपये मांगने की हुई जांच

Fri, 21 Nov 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Investigation into demanding money in the name of delivery
नौतनवा। स्थानीय सरकारी महिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स पर प्रसव के नाम पर रुपयों की मांग के आरोपों की जांच के लिए बुधवार को दो डिप्टी सीएमओ नौतनवा पहुंचे। उन्होंने जांच एवं पूछताछ के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

कुंसेरवा निवासी सुनील ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत किया था कि 3 नवंबर को पत्नी दुर्गावती को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्होंने नौतनवा स्थित सरकारी महिला अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया था।
विज्ञापन

आरोप है कि तैनात एक स्टाफ नर्स ने प्रसव के नाम पर रुपयों की मांग की और प्रसव कराने में लापरवाही भी बरती गई। इस कारण प्रसूता की तबीयत भी बिगड़ गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कन्नौजिया की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को दोनों अधिकारियों की टीम नौतनवा पहुंची और जांच-पड़ताल कर संबंधित के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट सीएमओ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed