फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   International driving license applications doubled in two years

Maharajganj News: दो साल में दोगुने हुए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन

Sat, 15 Jun 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
International driving license applications doubled in two years
महाराजगंज। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस (आईडीएल) के आवेदनों की संख्या इस साल दोगुनी हो गई है। हर माह औसतन एक से दो आईडीएल जारी किए जा रहे हैं। आईडीएल से भारत के अलावा 150 देशों में दो या चार पहिया वाहन चलाने का अधिकार मिलता है। पहले साल भर में पांच से छह आवेदन आते थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 12 से 15 हो गई है।
विज्ञापन

महराजगंज के काफी लोग विदेश में रहते हैं। इनमें ऐसे लोग भी हैं जो वहां कैब और टैक्सी के अलावा दो और चार पहिया वाहन किराये पर लेकर इस्तेमाल करते हैं। परिवहन विभाग ने विदेश में वाहन चलाने के लिए जारी किए जाने वाले एक वर्ष के इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की शर्तों को आसान कर दिया है। इसके बाद 2023 के मुकाबले 2024 के शुरुआती पांच माह में आईडीएल के आवेदनों में दोगुना इजाफा हुआ है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में जिले के छह लोगों ने आईडीएल बनवाए थे। वर्ष 2024 में यह संख्या 12 पहुंच गई।
विज्ञापन

आईडीएल बनवाने के लिए ये है प्रक्रिया
आईडीएल बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस में दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित है। www.parivhan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को पासपोर्ट और वह जिस देश की यात्रा पर जा रहा है वहां के बीजा की फोटो कॉपी भी देनी होगी। आय और निवास प्रमाणपत्र के साथ मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ देना होता है। आवेदन के 15 दिन के अंदर परिवहन विभाग आईडीएल जारी कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीएल के आवेदनों में दोगुना तक इजाफा हुआ है। यह विश्व के 150 देशों में वाहन चलाने के लिए एक साल का परमिट होता है। इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-आरडी प्रसाद, संभागीय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed