फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   intermediate student committed suicide in Farenda Uttar Pradesh

Maharajganj News : छात्र ने दी बोर्ड रिजल्ट के बाद जान, रोते हुए बेहोश हुई मां, बोली...

Wed, 26 Apr 2023 07:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फरेंदा थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बोर्ड रिजल्ट में फेल होने के बाद छात्र ने खुद को कमरे में बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। 

विज्ञापन
intermediate student committed suicide in Farenda Uttar Pradesh
फरेंदा में छात्र ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। इंटरमीडिएट के एक छात्र को फेल होने की जानकारी मिली तो खुद को कमरे में बंद कर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी परिजनों को हुई तो उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद छात्र का पूरा परिवार सदमे में है। यह फरेंदा थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन

परिवार का रो रो कर बुरा हाल
मथुरानगर टोला ढोढ़ापुर निवासी रामचंद्र का 18 वर्षीय पुत्र ध्रुव चौधरी लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज का छात्र था। उसने विज्ञान वर्ग इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आया तो वह फेल हो गया। जिससे गहरे सदमें में आकर करीब तीन बजे उसने खुद को कमरे मे बंद कर लिया और दूध में सल्फास की पांच गोलियां मिलाकर पी गया। जब कुछ देर बाद तक दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उसके बाद काफी मशक्त के बाद छात्र ने दरवाजा खोला। 

लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। उसने परिजनों को जहर खाने की बात बताई। परिजन आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रात करीब नौ बजे छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना छात्र के गांव पहुंची तो मातम पसर गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत पर रोते रोते बेहोश हो गई मां
छोटे बेटे ध्रूव चौधरी के जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मां को मिली तो परिवार पर बज्रपात हो गया। माता पिता दहाड़े मार कर रोते रोते बेसुध हो गए। पड़ोस की महिलाएं हौसला बढ़ा रही थीं। मां गीता रो रो कर बेहोश हो जा रही थी। ध्रूव दोनों भाईयों में छोटा था। बड़े भाई प्रमोद रोजगार के सिलसिले में गुजरात के सूरत में रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह वहां से घर के लिए निकल पड़े। छात्र की तीन बहने रंभा , संभा और लक्ष्मी का भी रो रो कर बुरा हाल है। युवक के शव को पोस्टमार्टम पंचनामा के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर ही हुआ। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी ली जा रही है। 

विज्ञापन

आखिर क्यों युवा कर रहे आत्महत्या
फरेंदा के पीएसएम पीजी कालेज की प्रवक्ता समाजशास्त्र डॉ. मुकलेश्वरी गुप्ता ने कहा कि आलोचनाओं के डर से छात्र खुदकुशी कर रहे हैं। व्यक्तिवादी व भौतिकवादी सोच के कारण युवाओं के भीतर कुंठा की भावना जागृति हो रही है। परिवार से दूर होकर सिर्फ सोशल मीडिया पर अपना समय गंवा रहे हैं। उनको उचित अनुचित का अनुमान नहीं लग पा रहा है। परीक्षा में फेल होने के बाद परिवार,पड़ोसी व मित्रजन के दबाव और डर के कारण खुद को मौत को गले लगा रहे हैं। जो गलत है। फेल होने के बाद निरंतर कठिन परिश्रम करना चाहिए। जिससे आगे चलकर अच्छे अंको से उतीर्ण हो।

 केएमसी डिजिटल अस्पताल की मनोचिकित्सक डॉक्टर मेघा विश्वनाथ ने कहा कि ऐसी घटनाओं का प्रमुख कारण नकारात्मकता है। बच्चों के अंदर परिजन सकारात्मक भाव जागृत करें। बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार करें। जिससे वे अपनी समस्याओं को बेझिझक साझा कर सकें। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बच्चों के साथ कम वक्त दे रहे हैं, यही कारण है कि इस तरह प्रवृति पनप रही है। बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन दिखते ही मनोचिकित्सक से जरूरी परामर्श लें।

वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. देव चंद्र कुशवाहा ने कहा कि बच्चों की मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए होम्योपैथ औषधि का प्रयोग करें। चिड़चिड़ापन दूर करने में होम्योपैथ औषधि काफी मददगार होती है। जब कभी यह महसूस हो कि बच्चा अकेलापन महसूस कर रहा है तो उससे घुलमिलकर बातें करते हुए उसकी मनोदशा को जानने की कोशिश करें। यह सब विधि अपनाने से ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed