{"_id":"6609d9becc7d3b5b1f02bba4","slug":"intercity-remained-cancelled-passengers-worried-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119008-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंटरसिटी रही निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंटरसिटी रही निरस्त, यात्री परेशान
Mon, 01 Apr 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवां रेल खंड पर रविवार को ट्रेनों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री शाम की ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे तो कुछ बस से अधिक किराया देकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
नौतनवा रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए सुबह 6:05 बजे 05378 डेमू ट्रेन गोरखपुर के लिए जाती है। उसके बाद 9:04 बजे 05470 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल तक जाती है। 11:40 बजे 18202 दुर्ग एक्सप्रेस प्रस्थान करती है। रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहती है। इससे सुबह 11:40 बजे के बाद शाम को 6:55 बजे 05472 पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर के लिए जाती है। बीच में कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को आठ घंटे का इंतजार करना पड़ता है। यदि बीच में कोई और ट्रेन होती तो यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में समस्या नहीं होती। यात्री करमचंद, प्रेम कुमारी, शकुंतला, फूल कुमारी, गायत्री, नंदलाल, राजकिशोर, ज्ञानवती, विंदेश्वरी, गुजराती, प्रेम लाल आदि यात्रियों ने बताया कि नेपाल के भैरहवा आंख का इलाज कराने गए थे दोपहर में कोई ट्रेन न होने से शाम की ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि रविवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहती है। संवाद