{"_id":"67841e00f1a81f5b730a8492","slug":"inter-district-vehicle-thief-caught-in-encounter-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140387-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंतरजनपदीय वाहन चोर को मुठभेड़ में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंतरजनपदीय वाहन चोर को मुठभेड़ में दबोचा
Mon, 13 Jan 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। शनिवार की देर रात कोठीभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हेवती के समीप नहर मोड़ पर पुलिस ने मुठभेड़ में अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बाइक व एक असलहा बरामद हुआ। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी थाना कोठीभार के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है। उसपर चोरी, आर्म्स एक्ट, और गैंगस्टर एक्ट समेत 16 केस दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी जितेंद्र साहनी बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहा था।
शनिवार को गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। इसकी सूचना मिलने के बाद सभी थाने सतर्क हो गए थे। देर रात पुलिस को मिली सूचना पर स्वाट, एसओजी और कोठीभार पुलिस ने कोठीभार क्षेत्र के हेवती मोड़ के नहर के पास आरोपी को घेर लिया है।
पुलिस को देख वांछित ने भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक बाइक और असलहा बरामद करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पूछताछ में जितेंद्र साहनी ने बताया कि बाइक को गोरखपुर के गुलरिहा थाने के पास से चुराकर नेपाल ले जाने की फिराक में था। उसने यह भी स्वीकार किया कि महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर से भी बाइक चोरी कर नेपाल में बेचा है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कोठीभार पुलिस, स्वाट व एसओजी टीम ने अंतर्जनपदीय 25000 के इनामिया शातिर वाहन चोर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस व नगद रुपये बरामद किए गए हैं। प्रकरण में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।