{"_id":"6aa0701ac7602724a103af82","slug":"intense-sunlight-sent-the-mercury-soaring-humidity-caused-discomfort-maharajganj-news-c-206-1-go11002-184811-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज धूप ने चढ़ाया पारा, उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज धूप ने चढ़ाया पारा, उमस ने किया परेशान
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
महराजगंज। तीन दिन की हल्की बारिश के बाद मंगलवार को तेज धूप ने मौसम का पारा चढ़ा दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 था लेकिन मंगलवार को वह बढ़कर 32 तक पहुंच गया। तापमान में इजाफे के चलते लोग पूरे दिन उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि न्यूनतम तापमान दोनों दिन 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंगलवार सुबह 8 बजे से ही धूप इतनी तेज रही कि दोपहर होते-होते पारा 32 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हवा न चलने से लोग उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। आंचलिक मौसम विभाग के मुताबिक महराजगंज तराई में मंगलवार सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 75 फीसदी रहने व तेज धूप के चलते उमस महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
वर्जन
मानसून द्रोणी होने के बाद निम्नदाब के प्रभाव में है। इसलिए तराई में बारिश के बाद तेज धूप ने उमस बढ़ा दिया। आगामी दिनों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।