फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions were given not to post any kind of rumour or inflammatory post on social media.

Maharajganj News: दशहरा को लेकर सोनौली थाने में पीस कमेटी की बैठक

Fri, 09 Oct 2026 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Instructions were given not to post any kind of rumour or inflammatory post on social media.
खनुआ। आगामी दशहरा त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर बृहस्पतिवार को सोनौली कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी नौतनवा कुणाल ने की।
विज्ञापन

इसमें थाना क्षेत्र की दुर्गा पूजा समिति व नगर व आसपास संभ्रांत नागरिक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, डीजे संचालक और धर्मगुरु मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना होगा। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट न करने की हिदायत दी गई। बताया गया कि भारत-नेपाल सीमा से सटे होने के कारण सोनौली में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त बढ़ाई जाएगी। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अंत में सभी समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सूरज, सुरेन्द्र, अब्दुल रऊफ, मौलाना मोबारक अली, सोनौली थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed