फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to stop one month's salary of superintendent and pharmacist

Maharajganj News: अधीक्षक व फार्मासिस्ट का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश

Mon, 23 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop one month's salary of superintendent and pharmacist
अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ। 
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी के अधीक्षक और एक्स-रे टेक्नीशियन और दूसरे सीएचसी के फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

उन्होंने अधीक्षक और फार्मासिस्ट का एक माह का वेतन और एक्स-रे टेक्नीशियन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके अलावा पीएचसी के निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, तीन स्टाफ नर्स और एक वार्ड ब्वाय के अनुपस्थित मिलने पर सभी का एक-एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को पीएचसी चौक निरीक्षण किया। जहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर पाई गई। इसके बाद उन्होंने पीएचसी लक्ष्मीपुर एकडंगा का औचक निरीक्षण किया। जहां पर 16 मार्च से तैनात स्टाफ नर्स सुरेखा सिंह बिना उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए अनुपस्थित चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है कि दो दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय में अपना जवाब प्रस्तुत करें, नहीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीएमओ ने सीएचसी गोपाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि फार्मासिस्ट मुकेश गुप्ता एक माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और एक माह का वेतन बाधित करने का सख्त निर्देश दिया। स्पष्टीकरण मांगा है कि दो दिन के भीतर अपना जवाब स्पष्ट करें।
वहीं सीएमओ ने पीएचसी सिसवा का निरीक्षण किया। जहां पर दोपहर 2:50 बजे के बाद डॉ मृत्युंजय गुप्ता, फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता, वार्ड ब्वाय राजेश और स्टाफ नर्स नीतू यादव अनुपस्थित मिले। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत समस्त कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा का भी निरीक्षण किया। जहां पर अधीक्षक डॉ ईश्वर चंद विद्यासागर और एक्स-रे टेक्नीशियन दीपक कुमार पाल बिना सूचना दिए गायब मिले।

अधीक्षक का एक माह का वेतन और एक्स-रे टेक्नीशियन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है कि दो दिनों के अंदर अपना पक्ष रखें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने पीएचसी बंदी का भी निरीक्षण किया। वहां पर स्टाफ नर्स महिमा विश्वकर्मा अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed