{"_id":"691cd73d4d52990b6004c9a3","slug":"instructions-to-issue-clarification-to-assistant-commissioner-food-safety-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-164538-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग/व्यापार बन्धु की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सीएम युवा योजना में बैंकों की हीलाहवाली को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने समस्त शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी शाखाएं सीएम युवा सहित स्वरोजगारपरक योजनाओं में लंबित प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करें। निस्तारण में विलंब होने पर संबंधित शाखा प्रबंधक की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा गांगी बाजार, पनियरा की शिकायत मिलने पर शाखा प्रबंधक और पर्यवेक्षण में शिथिलता और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक के विरुद्ध चेयरमैन यूपी ग्रामीण बैंक को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए लक्ष्य 1700 है, इसके सापेक्ष विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 1120 आवेदन स्वीकृत करते हुए 1068 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने वितरण और स्वीकृत के लिए बैंकों में लम्बित मामलों की बड़ी संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में निस्तारण के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वित्तीय वर्ष 2025–026 में भौतिक लक्ष्य 160 के सापेक्ष 155 आवेदन विभाग द्वारा विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। अलग–अलग बैंकों ने 75 आवेदनों को स्वीकृत कर 69 में ऋण वितरित कर दिया है। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत 26 लक्ष्य के सापेक्ष 51 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं।
27 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए बैंकों ने 21 में ऋण का वितरित कर दिया है।