फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to increase progress in PM Surya Ghar Yojana

Maharajganj News: पीएम सूर्य घर योजना में प्रगति बढ़ाने के निर्देश

Mon, 28 Jul 2025 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Jul 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Instructions to increase progress in PM Surya Ghar Yojana
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर में प्रगति को तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने इस संदर्भ में सभी कर्मचारियों को भी जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि पीएम सूर्य घर एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदूषण मुक्त बिजली का उत्पादन सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल का बोझ कम करना है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बिजली कटौती को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इस संदर्भ में उन्होंने अपने सीयूजी नंबर 9454417546 पर जनशिकायतों को आमंत्रित किया है। दिन भर प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी ध्यान दें कि योजनाएं धरातल पर लोगों तक पहुंचे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed