फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to ensure timely and effective advocacy by regularly monitoring pending cases

Maharajganj News: लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय से प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश

Mon, 11 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure timely and effective advocacy by regularly monitoring pending cases
न्यायालय संबंधी कार्यों को लेकर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी
विज्ञापन



महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अभियोजन एवं न्यायालय संबंधी कार्यों की समीक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान संयुक्त अभियोजन अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, न्यायालय पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर एवं मॉनिटरिंग सेल प्रभारी उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान न्यायालयों में लंबित अभियोगों, गंभीर अपराधों एवं चिह्नित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई और अभियोजन कार्यों को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विवेचना के दौरान वैज्ञानिक एवं विधिक तरीके से साक्ष्य संकलन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मजबूत साक्ष्य ही न्यायालय में दोषियों को सजा दिलाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन








बैठक में अभियोजन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, गवाहों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा वारंट और समन की तामीला में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही न्यायालय संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने महिला एवं बाल अपराध, पॉक्सो, गैंगस्टर और अन्य गंभीर मामलों में विशेष सतर्कता के साथ प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियोजन कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है तथा सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गोष्ठी में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं दोष सिद्धि दर बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed