फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to ensure 100% vaccination

Maharajganj News: शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश

Sun, 08 Mar 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions to ensure 100% vaccination
सीएचसी सदर के अधीक्षक ने छाया ब्लॉक का निरीक्षण कर दिए निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। शनिवार को छाया ब्लॉक के अंतर्गत दो स्थानों पर एकीकृत ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों का निरीक्षण किया गया। सत्रों का निरीक्षण सीएचसी सदर के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह और सीएम फेलो डॉ. दिव्या राय ने किया।

पहले सत्र में शुरुहुरवा ब्लॉक सदर के सीएचसी परिसर में एएनएम प्रियंका गुप्ता द्वारा संचालित सत्र का अवलोकन किया गया। यहां आशा श्वेता भारती और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू देवी उपस्थित रहीं। ड्यू लिस्ट में 19 बच्चों और 7 गर्भवतियों का नाम दर्ज था, लिस्ट अपडेट था। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी लाभार्थियों को बुलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। गर्भवतियों के लिए बीपी, वजन, हीमोग्लोबिन जांच अनिवार्य रूप से की गई। योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

आशा और एएनएम को अपने क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों का आभा आईडी बनवाने तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड जारी कराने के निर्देश दिए गए। सत्र के दौरान दो गर्भवतियों का टीकाकरण व जांच किया जा चुका था। साथ ही चार बच्चों को टीके लगाए गए। एएनएम को निर्देशित किया कि आशा के माध्यम से नवजात शिशुओं के 42 दिनों तक होम बेस्ड न्यूबॉर्न केयर पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरहना सत्र का पर्यवेक्षण करने पर एएनएम पूजा तिवारी सत्र संचालित करती मिलीं। आशा अमोलना व आंगनबाड़ी तारा शर्मा उपस्थित रहीं। यहां ड्यू लिस्ट में 9 बच्चे और 3 गर्भवतियां दर्ज थीं। 5 बच्चों का टीकाकरण हो चुका था। बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह ने आशा के सहयोग से कई लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए। हालांकि, पांच मामलों में कार्ड नहीं बन पाया तीन में आधार और सूची में नाम भिन्नता, एक में जन्मतिथि गलत तथा एक में उम्र में एक माह की कमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed