फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to complete the road from Chowk to Ramgram soon

Maharajganj News: मलिन बस्ती नेहरू नगर में सफाईकर्मी रजवंत के घर गए जनपद प्रभारी मंत्री

Tue, 24 Sep 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Sep 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the road from Chowk to Ramgram soon
महराजगंज। जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने सोमवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले मलिन बस्ती नेहरू नगर में सफाईकर्मी रजवंत के घर गए। वहां उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने रजवंत और उनके परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने रजवंत और उसके परिजनों के साथ जलपान किया और उपस्थित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।इसके उपरांत उन्होंने चौक स्टेडियम, सोनाड़ी देवी मंदिर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनाड़ी खास और कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। चौक स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मल्टीपर्पज हॉल, बॉस्केट बॉल कोर्ट, कबड्डी ग्राउंड आदि को देखा और निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी नई बताया कि स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल, बॉस्केट बॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, कबड्डी ग्राउंड, सिंथेटिक ट्रैक सहित क्रिकेट, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो आदि अन्य खेलों से जुड़ी सुविधाओं को भी विकसित किया गया है।
विज्ञापन

स्टेडियम के निरीक्षण के उपरांत प्रभारी मंत्री ने चौक से रामग्राम तक निर्माणधीन सड़क जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि सड़कें गांवों की जीवन रेखा हैं। इसके उपरांत उन्होंने सोनाड़ी देवी मंदिर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनाड़ी खास का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने विद्यालय के कायाकल्प के बारे में बताया। जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे विद्यालय अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कान्हा गोशाला को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ईओ नगर पालिका से पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गोशाला में पशुओं के लिए भूसा, दाना, चोकर, हरा चारा आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में है। सभी पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर गायों को केला, गुड़ और चना भी खिलाया। साथ ही गोशाला परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि गोवंशों का संरक्षण और संवर्द्धन मुख्यमंत्री और शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। इसलिए गोशालाओंं की व्यवस्था दुरुस्त रखें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed