फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to check fertilizer shops and correct stock register

Maharajganj News: उर्वरक के दुकानों की जांच, स्टाक रजिस्टर को दुरुस्त करने के निर्देश

Tue, 28 Nov 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Instructions to check fertilizer shops and correct stock register
महराजगंज। जिले में यूरिया की उपलब्धता की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित टीमों ने उर्वरक की दुकानों की जांच की। जांच मेंं जहां-कहीं भी स्टाक रजिस्टर अधूरा मिला उसे दुरुस्त कराने के अधिकारियों ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने उर्वरक के दुकानों पर यूरिया की जांच के लिए सभी उप जिलाधिकारियों व जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित किया था। टीम ने संबंधित तहसील क्षेत्र मेंं दुकानों की जांच कर यूरिया की उपलब्धता का पता लगाया। स्टाक रजिस्टर जांचने से पता चला कि कई दुकानों का रजिस्टर अपडेट नहीं है। इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि वे अनिवार्य रूप से इसे अपडेट करें। आगे से ऐसी स्थिति मिली तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में कोई बड़ी कमी सामने नहीं आई है। स्टाक रजिस्टर के अपडेट न होने पर दुकानदारों को सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed