फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions issued to send a letter to the concerned executing agency regarding delays in projects.

Maharajganj News: परियोजनाओं में देरी पर संबंधित कार्यदाई संस्था के खिलाफ पत्र प्रेषित करने के निर्देश

Sun, 28 Jun 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to send a letter to the concerned executing agency regarding delays in projects.
सीडीओ ने पर्यटन परियोजनाओं की गति में तेजी लाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के योजनाओं की समीक्षा की। कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में सीडीओ ने कहा कि परियोजनाओं में विलंब की दशा में संबंधित कार्यदाई संस्था के विरुद्ध पत्र प्रेषित करें। सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को भी मिशन मोड में करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी को लक्षित तरीके से बनवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी विभाग सुनिश्चित करें कि योजनाओं की प्रगति पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े और जनपद की रैंकिंग न गिरे।
विज्ञापन

सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को अगले चार दिनों में विभागीय पोर्टल पर सतत निगाह रखते हुए योजनाओं की प्रगति को सुनिश्चित करने और बी व सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं में प्रगति को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कन्हैया यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed