फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions given to supervisors to fill Forms 6 and 8

Maharajganj News: सुपरवाइजरों को फाॅर्म 6 व 8 भरवाने के दिए निर्देश

Thu, 18 Dec 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to supervisors to fill Forms 6 and 8
नौतनवा। तहसील सभागार में एसडीएम नवीन प्रसाद ने बुधवार को सुपरवाइजरों/लेखपालों के साथ बैठक की। इसमें एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही बीएलओ को बाकी कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि सुपरवाइजरों को बैठक में गणना प्रपत्र भरने के दौरान बीएलओ से हुई त्रुटियों को सुधार कर उसे अपडेट करने, अधिक से अधिक मैपिंग कराने, नए मतदाताओं का फार्म 6 एवं कहीं और से आकर यहां शिफ्ट हुए लोगों का फार्म 8 भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि एसआईआर से संबंधित समस्त कार्य समय सीमा के अंदर पारदर्शी ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र में सहयोग करने के लिए बीएलओ और बीएलए के साथ बैठक करते रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि किसी की भी लापरवाही सामने आई तो उसे हरगिज बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, विक्की साहनी, जहीरूद्दीन खान, राहुल शर्मा, कृष्णगोपाल, रत्नेश गुप्ता, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed